Surguja News Today

SURGUJA: धान की गिरदावारी में बड़ी गड़बड़ी ! किसानों का रकबा हुआ शून्य – अब कैसे बिकेगा धान ❓

SURGUJA: धान की गिरदावारी में बड़ी गड़बड़ी ! किसानों का रकबा हुआ शून्य – अब कैसे बिकेगा धान

सब हेडलाइन:
🌾 किसानों की मेहनत पर चला सिस्टम का बुलडोजर!
💸 3100 रुपए क्विंटल धान का रेट – लेकिन रकबा ‘शून्य’!
📜 तहसील में लग रही शिकायतों की कतार – किसान बोले, ‘अगर रकबा नहीं सुधरा तो बर्बादी तय!

बात किसानों के मुद्दे की —
छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी का सीजन शुरू होने वाला है। आगामी 15 नवंबर को धान खरीदी का शुभारंभ होगा। लेकिन सरगुजा के किसान इस बार काफी चिंतित हैं। अब आपका सवाल होगा — किसान चिंतित क्यों हैं?
इतना अच्छा धान का रेट है, फिर चिंता कैसी?
दरअसल जब किसानों की गिरदावारी में रकबा ही शून्य दिखाया गया है, तो उनका धान कैसे बिकेगा ?

🌾 मामला क्या है ?
लुण्ड्रा क्षेत्र के एक किसान के पास लगभग 5 एकड़ जमीन है। किसान ने अपनी भूमि पर मोटा धान की खेती की है — फसल भी अच्छी है और पैदावार बढ़िया। लेकिन जब गिरदावारी हुई, तो 5 एकड़ की जगह केवल 2 एकड़ दर्ज हुई।
बाकी जमीन में या तो “शून्य प्रविष्टि” कर दी गई या “धान बासमती” लिख दिया गया।

अब सवाल उठता है — किसान बाकी 3 एकड़ के धान का क्या करे ?
2 एकड़ की फसल से तो उसका कर्ज भी नहीं चुका पाएगा। यही से शुरू होता है “झोल-झाल” का खेल।

⚠️ किसका फायदा, किसका नुकसान ?
कई किसानों का आरोप है कि जहां असल में खेती नहीं हुई, वहां चहेते लोगों की प्रविष्टि कर दी गई। वहीं जिन किसानों ने मेहनत से खेती की, उनका रकबा घटा दिया गया या शून्य दिखा दिया गया।
अगर यह गलती जल्द नहीं सुधरी, तो सरकार की छवि पर भी असर पड़ सकता है।

📜 किसान बोले — “अगर रकबा नहीं सुधरा, तो बर्बादी तय!
किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि यदि धान की गिरदावारी रकबा की गड़बड़ी नहीं सुधरी, तो उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा।

लुण्ड्रा तहसील में अब ऐसे सुधार हेतु आवेदन लगातार आ रहे हैं।
रकबा शून्य और धान बासमती प्रविष्टि की शिकायत लेकर किसान तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं।
नायब तहसीलदार इन आवेदनों को संबंधित पटवारियों को मार्क कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं दिख रहा।

अब बड़ा सवाल यही है — क्या किसानों का रकबा सुधरेगा या यह झोल-झाल यूं ही चलता रहेगा ?

Shaif Firdousi
Author: Shaif Firdousi

संपादक सरगुजा न्यूज टुडे KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

Powered by myUpchar

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज