Sitapur- लकड़ी माफियाओं के कारण गई निर्दोष की जान — अवैध ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौके पर मौत

लकड़ी माफियाओं के कारण गई निर्दोष की जान — अवैध ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौके पर मौत

अवैध लकड़ी तस्करी बनी मौत का कारण — एक की मौत, एक गंभीर!
मौके से ट्रैक्टर फरार सीतापुर पुलिस जुटी ट्रैक्टर की तलाश में क्या परिवहन करा रहे लकड़ी माफियों पर कोई कारवाही होगी ❓
सीतापुर। क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया।

मृतक कामलेश्वर पिता बादना उम्र 45 वर्ष अपने भतीजे तूफान कुजुर (33 वर्ष) के साथ बाइक से काराबेल चिकन लेने गए थे। दोनों चिकन लेकर अपने गांव रत्नपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन (संभावित ट्रैक्टर) से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे भतीजे तूफान कुजुर को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

जानकारी के अनुसार, जिस ट्रैक्टर से टक्कर हुई वह लकड़ी तस्करों द्वारा लकड़ी से लदा हुआ था और अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीतापुर के मांगारी और चलता क्षेत्र में धर्म कांटा के आसपास अवैध लकड़ी तस्करी का कारोबार जोरों पर है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।

मृतक कामलेश्वर कुछ समय असम में रहते थे और दो दिन पहले ही अपने परिवार से मिलने पैतृक गांव रतनपुर आए थे।

???? सवाल उठता है — आखिर कब थमेगी लकड़ी माफियाओं की मनमानी?
और कितनी और जानें जाएंगी इस अवैध कारोबार की भेंट?

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज