मैनपाट के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय को जिला में मिली अहम जिम्मेदारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा जिला संगठन में बड़ा बदलाव, रजनीश पांडेय बने जिला मंत्री

अंबिकापुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से मैनपाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय को भाजपा जिला संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला भाजपा मंत्री नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, रजनीश पांडेय लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। मैनपाट क्षेत्र में उन्होंने लगातार संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

जिला मंत्री बनाए जाने के बाद पांडेय ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

Picture of Ramjaan Khan

Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज