Surguja News Today

कुन्नी मुख्य मार्ग के पंडरी पानी चौक में स्कूल इको वैन ने राहगीर बहनों को कुचला एक की मौत गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल रेफर

कुन्नी मुख्य मार्ग के पंडरी पानी चौक में स्कूल इको वैन ने राहगीर बहनों को कुचला एक की मौत गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल रेफर !

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी मुख्य मार्ग के पंडरीपानी चौक में 25सितंबर दिन गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे स्कूल इको वैन ने राहगीर बहनों को जोरदार ठोकर मारी दी।जिससे एक महिला की मौत हो गई दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मूटो पति फोतू मझवार ग्राम कटिंदा निवासी अपनी बहन सीटो मझवार के साथ ग्राम राजाकटेल  से अपने गृह ग्राम कटिंदा आने के दौरान पंडरी पानी चौक के पास स्कूल इको वैन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राहगीर बहनों को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए डायल 112 और एंबुलेंस वहान के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मुटो पति फितू मझबार को मृत घोषित किया वहीं सीटों मझवार उम्र 52 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतिका किशोर को लखनपुर अस्पताल के मसूरी में रखा गया है वहीं लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज