Surguja News Today

बैकुंठपुर में ‘दी ग्रेट स्क्रीन एंड हेयर सेमिनार’ का भव्य आयोजन, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट्स ने दिए ब्यूटी टिप्स

Tha great screen and hair seminar ka aayojan
रिपोर्टर मनीष सोनी
बैकुंठपुर / शहर के होटल  गंगा श्री प्रथम तल के सभागार में दी ग्रेट स्क्रीन एंड हेयर सेमिनार का भव्य आयोजन विगत 16/8/2025 सितंबर को टच ग्लो हर्बल ब्यूटीपार्लर की संचालिका सेलिब्रिटी अवार्ड नेशनल मेकअप आर्टिस्ट डीएसआर ब्रांड  एंबेसडर पूनम सोनी तत्वाधान में किया गया।।


आपको बता दे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रानी ठाकुर डीएसआर ब्रांड एंबेसडर इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट रही। कार्यक्रम में उनके साथ शिवाजी उपस्थित रहे । उपस्थित युवा महिलाओं को बाल एवं त्वचा के संदर्भ में बालों के रखरखाव  ग्रोथ के लिए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट त्वचा व बाल के लिए उचित मार्गदर्शन डार्क सर्कल मुंहासे आदि के
लिए उपचार सहित फेसियल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर सहित सरगुजा सुरजपुर  प्रेमनगर बलरामपुर अंबिकापुर और आसपास के जिलों से लोगों ने भाग लिया । बाहर से आए सेमिनार के वक्ताओं द्वारा दिए सुझाव व परामर्श का लाभ उठाया।। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अलीशा ने किया।।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज