
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो,पहुंचे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्त दान
रुपेश गुप्ता-सीतापुर -देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिवस के अवसर पर आज विधायक रामकुमार टोप्पो एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,,परिसर में केक काट कर माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया,,

इस अवसर पर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को फल वितरण किया गया एवं विधायक टोप्पो ने सभी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली,और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवा के विषय पर जानकारी प्राप्त किया ,,
कि हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल रहा है उसकी जानकारी ली गई।
रक्त दान शिविर में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।
इस अवसर पर काफ़ी संख्या भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









