आदर्शनगर में दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित महेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष और महेश सोनी सचिव बने, 25 सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी

आदर्शनगर में दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित
महेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष और महेश सोनी सचिव बने, 25 सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी
Rupesh gupta सीतापुर। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आदर्शनगर की बैठक में इस वर्ष दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, तीन बने संरक्षक
बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आदर्शनगर की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें महेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शंकर सोनी, दीनदयाल अग्रवाल और रामभरोस गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष: महेंद्र अग्रवाल
उपाध्यक्ष: अमित सिंह, चिंटू गुप्ता
कोषाध्यक्ष: सत्तु अग्रवाल, रूपेश गुप्ता
सचिव: महेश सोनी, सुरेश प्रधान, लाला गुप्ता
संरक्षक: शंकर सोनी, दीनदयाल अग्रवाल, रामभरोस गुप्ता
रावण दहन कार्यक्रम प्रभारी: बलराम यादव
इसके अलावा 25 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
पूजा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल, धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय से दुर्गा उत्सव को सफल बनाने की बात कही।
समिति के सदस्यों ने कहा कि आदर्शनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।
ये रहे उपस्थित
बैठक में विद्यानंद मिश्रा, संतोष सिंह, आशीष गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रोहन अग्रवाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज