Surguja News Today

समुद्र नदिया और बादल को  को समेटे फोटो प्रदर्शनी 14 सितंबर तक

समुद्र नदिया और बादल को  को समेटे फोटो प्रदर्शनी 14 सितंबर तक
उदयपुर, 12 सितंबर। शहर के गणगौर घाट सीस्थित ऐतिहासिक बागोर की हवेली कला दीर्घा में शुक्रवार को ‘प्रकृति के रंग,’ नामक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ  चेतना भाटी डिवाइसपी उदयपुर ने किया। गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी गुजरात के भावनगर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर  महिपतसिंह जडेजा के छायाचित्रों पर केंद्रित है। इसमें  समुद्र नदिया और बादलों को फोटो  में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पवन अमरावत डिप्टी डायरेक्टर प्रोग्राम और  अन्य मेहमान मौजूद रहे उदयपुर के कई कला-प्रेमियों और छाया चित्रकारों ने भी प्रदर्शनी का अवलोक जीन कर कलाकार को बधाई दी।
यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 14 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक नि:शुल्क खुली रहेगी।

कनूभाई खाचर की रिपोर्ट

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज