
गेरशा बांध फूटने से मची अफरातफरी
आज सुबह करीब 9 बजे गेरशा बांध फूटने की सूचना ग्रामीण चरवाहों ने गांव वालों को दी। बताया गया कि चरवाहे अपने गाय-बैल चराने जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें पानी की तेज कुलबुलाहट की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि बांध के एक साइड गेट के पास सुराख बनते-बनते पूरा हिस्सा टूट गया। टूटे हिस्से की चौड़ाई करीब 3 मीटर आंकी जा रही है।

बांध के नीचे लगभग 30 एकड़ फसल डूबने और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एरिगेशन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी की अधिकता के चलते अब तक कोई ठोस बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यदि मिट्टी का कटाव जारी रहा तो बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है।
—

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











