
गुजरात के मेहसाणा के सौंदर्य गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया।
राकेश नायक साबरकांठा ,गुजरात
गुजरात में मेहसाणा शहर के मोढेरा रोड स्थित सौंदर्य गैलेक्सी अपार्टमेंट में पिछले पाँच वर्षों से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस समूह द्वारा नवरात्रि, जन्माष्टमी, उत्तरायण जैसे त्यौहार भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अपार्टमेंट के सभी परिवारों ने एकत्रित होकर भक्तिमय वातावरण में आरती और पूजा-अर्चना की।
अपार्टमेंट समूह के अध्यक्ष जयेश भाई पटेल,
उपाध्यक्ष वसंत भाई गोस्वामी,
और किरण भाई नायक सहित अन्य सदस्य इस उत्सव को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Post Views: 185










