
प्रमोद सिंह बने अभाविप डांड़करवां इकाई के नगर मंत्री* रिपोटर राजेश गुप्ता भटगांव सलका
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डांड़करवां की नवीन नगर कार्यकारिणी का घोषणा किया गया | कार्यक्रम के दौरान अभाविप कोरिया विभाग के विभाग संयोजक प्रदीप यादव उपस्थित रहे , जिसके पश्चात् बैठक में सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
जिसमें कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे अभाविप निरंतर 78 वर्षों से राष्ट्र हित, छात्र हित और समाज हित में काम करते आ रही है, विद्यार्थी परिषद् एकमात्र गैर राजनीतिक छात्र संगठन है, नगर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप कोरिया विभाग के विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रतापपुर नगरमंत्री रिंकु नाविक सहमंत्री नारायण राम पैकरा उपस्थित रहें ।

नगर कार्यकारणी का घोषणा कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव द्वारा किया गया जिसमें नगर मंत्री प्रमोद सिंह और सहमंत्री – संजय कुमार मराबी, विमला साडिल्य, मोहन यादव, सूर्यकांत पटेल, एस.एफ.डी. प्रमुख – अनिल, एस. एफ. एस. प्रमुख – राजकुमारी, सह प्रमुख – नीरज, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख – सलोनी, नगर छात्रा प्रमुख – रीना, सह प्रमुख – निर्मला, कार्यालय मंत्री – सूर्यप्रताप पटेल, जनजाति प्रमुख – रायसिंह, सह प्रमुख – अमृत, विद्यालय प्रमुख – राजेश, सह प्रमुख – संजय, सोशल मीडिया – विकेश, सह प्रमुख – गणेश, जनजाति छात्रा प्रमुख – सलिमा, सह प्रमुख – सत्यवंती, क्रीड़ा प्रमुख – शिवकुमार, सह प्रमुख – मनोज एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य – गौरव पटेल, कार्तिक देवांगन, अभिषेक देवांगन, सोनू गुप्ता, ललित यादव, अंकुश पटेल, सदानंद, पिंटू यादव, बिट्टू यादव अन्य सभी उपस्थित रहे l
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









