
मुस्कान पुस्तकालय से सजेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल, शिक्षा गुणवत्ता सुधार की नई पहल
रिपोटर राजेश गुप्ता भटगांव सलका
भटगांव/जरही:–मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को गति देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जरही के व्याख्याता दीपेंद्र सिंह ने शिक्षा सुधार के लिए सराहनीय पहल की है। वर्षों से विद्यालय के परिणाम सुधारने के प्रयासों के तहत उन्होंने मनन एवं चिंतन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें संकुल के सभी शिक्षक शामिल हुए और यह निष्कर्ष निकला कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता कमजोर है।
कारण क्या हैं?
इस कार्यशाला में दो प्रमुख कारण सामने आए जो विद्यालयों में संसाधनों की कमी, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाना। इस चुनौती को देखते हुए दीपेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की अपील की।
दुर्गम स्कूलों तक पहुंचेगा सहयोग
इस पहल के तहत सबसे पहले संकुल के सबसे दुर्गम एवं सुविधा-विहीन माध्यमिक शाला कोड़वारी परा को प्राथमिकता दी गई। प्रयासों से एसईसीएल से सहयोग प्राप्त कर पंखों की व्यवस्था करवाई गई।
इसी क्रम में आईडीबीआई बैंक के जरही शाखा प्रबंधक से संपर्क किया गया। परिणामस्वरूप, आईडीबीआई बैंक द्वारा 1,24,300 रुपये की स्वीकृति दी गई और मुस्कान पुस्तकालय की स्थापना की गई।
*अगले 5 वर्षों का संकल्प*
शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी 5 वर्षों में आसपास के सभी विद्यालयों में मुस्कान पुस्तकालय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस पहल के लिए विद्यालय की प्रधान पाठक रत्नालिका सिंह ने शिक्षक समुदाय, जनप्रतिनिधियों और आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
*कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग*
गुलाब सिंह (सरपंच), भुनेश्वर सिंह (उपसरपंच), धरमजीत सिंह (एसएमसी अध्यक्ष), फुलवाश सिंह (उपाध्यक्ष), राज्यवर्धन (आईडीबीआई बैंक अंबिकापुर), वैभव यादव (ब्रांच मैनेजर, आईडीबीआई बैंक जरही), फ्रीडा केरकेट्टा (प्राचार्य), व्याख्याता दीपेंद्र सिंह, राकेश भगत, जन शिक्षक अखिलेश कुमार पांडे, प्रधान पाठक प्रभाकर मिश्रा, शिक्षक दीपक मिंस, प्रकाश तिग्गा, हेम प्रकाश राजवाड़े, मोहर साय सिंह, सिरीश चंद कुशवाहा, शिक्षिकाएं सुनीता संडे और ज्योति पटेल मौजूद रहे।










