
गुजरात में युनिक-यु स्कूल में वैज्ञानिक दशरथभाई के साथ विद्यार्थियों का प्रेरक संवाद
*राकेश नायक, साबरकांठा ,गुजरात*
गुजरात मे युनिक-यु स्कूल में हाल ही में पूर्व वैज्ञानिक एवं उद्योग साहसी के रूप में प्रसिद्ध दशरथभाई पटेल के साथ विद्यार्थियों के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दशरथभाई को गुजरात के प्रथम विद्यार्थी के रूप में IIT में प्रवेश पाने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने गुजरात के अनेक विद्यार्थियों को IIT प्रवेश हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक बनने के लिए आवश्यक तैयारियाँ, ऊर्जा क्षेत्र में शोध की संभावनाएँ तथा भविष्य में उपलब्ध होने वाले नए अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तर में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस संवाद से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक क्षेत्र की ओर प्रेरणा मिली तथा करियर निर्माण हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ।










