Surguja News Today

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का प्रेमनगर में भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का प्रेमनगर में भव्य स्वागत

प्रेमनगर। मनीष सोनी
भाजपा मंडल प्रेमनगर में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का तारा बस स्टैंड के पास आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह स्वागत कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा के नेतृत्व तथा मुरली सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आपको बता दें कि प्रदेश महामंत्री बनने के पश्चात श्री अखिलेश सोनी का यह पहला आगमन प्रेमनगर मंडल के तारा क्षेत्र में हुआ।

इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा लुंड्रा के विधायक प्रबोध मिंज तथा पूर्व सांसद कमल भान सिंह भी उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह में भाजपा जिला मंत्री शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, भाजपा नेता संत सिंह, दीपक गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह, जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, अजजा मोर्चा जिला मंत्री शिवनंद सिंह मरावी, मंडल महामंत्री विजय सिरदार, महेंद्र कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष कंचन श्याम, परमानंद यादव, पानेश्वर सिरदार, दिलोचन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रदीप साहू, विवेक पांडेय, दीपेश बंसल, बाबूलाल सिंह, बबलू साहू, बोलींदर सिंह, राजू दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज