Surguja News Today

मैनपाट में भाजपा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा मैनपाट

प्रदेश भाजपा के आव्हान पर मैनपाट मंडल में भाजपा नेता रजनीश पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रोपाखार चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल और प्रभात खलखो मौजूद रहे।


भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
प्रदेश भाजपा के आव्हान पर मैनपाट मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता रजनीश पांडेय ने किया। यह यात्रा रोपाखार चौक से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक पहुंची।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल और प्रभात खलखो उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
तिरंगा यात्रा में मैनपाट के भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह, जमुना यादव, अजय वर्मा, बरकत खान, मुनेश्वर, बालेश्वर, गणेश यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे नगर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठी।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज