Surguja News Today

खबर का असर: बेलकोटा पुलिया पर गड्ढों की मरम्मत शुरू

खबर का असर: बेलकोटा पुलिया पर गड्ढों की मरम्मत शुरू
SHAIF FIRDOUSI
सरगुजा। रायगढ़ रोड स्थित बेलकोटा पुलिया पर लंबे समय से बने गड्ढों ने राहगीरों के लिए खतरा पैदा कर रखा था। बारिश के मौसम में यह गड्ढे और भी खतरनाक हो गए थे, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी और दुर्घटना का डर बना हुआ था।

हाल ही में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, वहीं Surguja News Today ने भी इसे लेकर खबर प्रकाशित की — “रायगढ़ रोड- जर्जर पुल और बुझी लाइटें! जनदर्शन में उठी दुर्घटना की आशंका की गूंज”।

खबर का असर अब साफ दिखने लगा है राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 43) विभाग की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। मरम्मत कार्य के चलते वाहन चालकों को थोड़ी देर के लिए असुविधा जरूर हुई, लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली कि अब इस खतरनाक हिस्से पर हादसे की आशंका काफी कम हो जाएगी।



???? पूरी खबर पढ़ें: https://surgujanewstoday.com/archives/19048

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज