Surguja News Today

जमदरा में विश्व आदिवासी दिवस: पारंपरिक नृत्य और संस्कृति की झलक से महका माहौल

जमदरा में विश्व आदिवासी दिवस: पारंपरिक नृत्य और संस्कृति की झलक से महका माहौल

सरगुजा लखनपुर महफूज हैदर

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बनाचल क्षेत्र ग्राम कराई के आश्रित ग्राम जमदरा मैदान में आदिवासी समाज ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया..वहीं कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक पेश की और मनमोहक नृत्य से सभी का दिल जीत लिया



विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सरगुजा जिले के सर्व आदिवासी समाज और क्षेत्र के लोगों के नेतृत्व में ग्राम जमदरा  में कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पारंपरिक नृत्यों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति का परिचय कराया रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जमदरा में, जहां विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यहां का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में रंगा हुआ है.. तो वही आदिवासी समाज की झलक दिख रही है, बल्कि उनकी परंपराएं, नृत्य और संगीत लोगों को अपनी ओर खींच रहे थे वहीं हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है, वहीं जमदरा आज 10 अगस्त को मनाया गया जिसका उद्देश्य मूलनिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है यह दिन आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है



*इस कार्यक्रम*- मुख्य रूप से में कुंज बिहारी , सर्व आदिवासी संरक्षण वरिष्ठ अधिवक्ता
दीपक मानिकपुरी सामाजिक कार्यकर्ता , रघुवीर सूर्यवंशी ,
भानु प्रताप मरकाम , संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद सरगुजा संभाग , देव कुमार मरकाम महिला पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ परिषद ,
प्रकाश चंद बिहारी लाल तिर्की  नेवलसाय , सोमर साय , दीपक चंद कुजूर शिवरतन , तिर्की राजेश लकड़ा प्रदीप एक्का ,अईजक कुजूर सिरिल एक्का ,

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज