
गुजरात मे श्रीमद जेसींग बापा का जन्मदिन मनाया गया।
Rakesh Nayak Sabarkantha Gujarat
गुजरात राज्य में साबरकांठा जिले के इदर तालुका का गोधमजी गाँव श्रीमद जेसींगबापा के नाम से प्रसिद्ध है। इस गाँव में श्रीमद जेसींग बापा के कई उत्सव मनाए जाते हैं।
गुरु पूर्णिमा से लेकर साल में कई अवसरों पर, श्रीमद जेसींग बापा के मुमुक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहते है। इसी प्रकार, इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन, 9 अगस्त को श्रीमद जेसींगबापा का जन्मदिन मनाया गया,

परम पूज्य श्रीमद जेसींगबापा का जन्म रक्षाबंधन के दिन हुआ था, इसलिए आज ही के दिन, 75 वर्ष पूर्व, हंसलपुर गाँव में मोहनदादा द्वारा यह उत्सव मनाया गया था। पिछले 35 वर्षों से, गोधमजी गाँव में रक्षाबंधन के दिन श्रीमद जेसींगबापा का जन्मदिन मनाया जाता है। यहां गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी भक्त उनके सभी आयोजनों में शामिल होते हैं। रक्षाबंधन के दिन मनाए जाने वाले इस जन्मदिन पर 8,000 से अधिक भक्तों को महाप्रसाद दिया जाता है। इसी तरह, साक्षात्कार दिवस पर लाखों लोग महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। जेशिंगबापा ऐसे संत हुए जिनके नाम से गोधमजी गांव प्रसिद्ध है और सुप्रसिद्ध हो गया है। रक्षाबंधन पर्व की खुशी और उल्लास के साथ, श्रीमद जेशिंग बापा के ट्रस्ट के ट्रस्टी, ग्रामीणों और भक्तों ने इस उत्सव को सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास किए।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









