
पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन।
अभिभावको ने स्कूल परिसर में किया वृक्षारोपण।
सीतापुर आज आमटोली के माध्यमिक शाला एवम् प्राथमिक शाला तेंदू पारा में पालको के लिए शिक्षकों द्वारा मेगा बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दिप प्रव्जलित कर किया गया शिक्षको के द्वारा छात्रों के अभिभावको का तिलक लगा कर कार्यक्रम में स्वागत किया गया कार्यक्रम में बच्चो के सर्वगीण विकास के साथ बच्चो की नियमित उपस्थिति बच्चों ने स्कूल में क्या सीखा रहे है उस पर चर्चा के साथ परीक्षा पर विस्तृत चर्चा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावको द्वारा स्कूल परिसर में पौधा रोपण कर अपने गाँव में हरियाली रखने के लिये लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सतेंद्र तिवारी सरपंच बेरथा खेस उप सरपंच ममता गुप्ता सेवानृवित शिक्षक उमाकान्त पैंकरा जर्मिना खलखो संतोष सींग सहित स्कूल के सभी स्टाफ़ एवम् काफ़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









