
भटगांव में फिर ज़मीन धंसी, ग्रामीण दहशत में—प्रशासन पर उठे सवाल
भटगांव एरिया अंतर्गत ईंटभट्ठापारा (बसंत सारथी वार्ड क्रमांक 8) के घर के पास एक बार फिर ज़मीन धंसने की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक मकान के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर ज़मीन धंसने की घटना हुई थी। तब भी उन्होंने इस खतरे की जानकारी SECL प्रबंधन और प्रशासन को दी थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या प्राकृतिक नहीं, बल्कि क्षेत्र में चल रहे कोयला खदान विकास कार्यों का नतीजा है। लगातार खनन और ज़मीन के नीचे हो रहे खालीपन के चलते इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं।
“हम हर वक्त डर के साए में जी रहे हैं,” — एक स्थानीय निवासी ने कहा।
उन्होंने बताया कि “सरकार और SECL को हमारी सुरक्षा की चिंता नहीं है, हम ठोस समाधान चाहते हैं,”
फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी ठोस कदम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
जनहित में यह आवश्यक है कि SECL और प्रशासन मिलकर इस गंभीर समस्या का स्थायी हल निकालें, ताकि लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









