Surguja News Today

लखनपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए गरिमामयी सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न

लखनपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए गरिमामयी सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में अम्बिकापुर विधायक राज़ेश अग्रवाल लुंण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल रहे

जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल की पहल से समावेशी शिक्षा के संकल्प को मिला नया आयाम

रुपेश गुप्ता-“समावेशी शिक्षा” के लक्ष्य को साकार करते हुए लखनपुर के सामुदायिक भवन में दिव्यांग बच्चों हेतु सहायक उपकरण वितरण सह-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

इस अवसर पर ज़रूरतमंद दिव्यांग विद्यार्थियों को श्रवण यंत्र, दृष्टि सुधारक चश्मे, चलने में सहायक उपकरण आदि प्रदान किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन और शिक्षा में सहूलियत मिल सके।

विधायक राजेश अग्रवाल के सौजन्य से समस्त दिव्यांग बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान और मन में उत्साह देखने योग्य था। साथ ही, लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स भेंट किए गए, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा को और अधिक सहज एवं सुलभ बनाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित  विधायक श्री मिंज ने आयोजन की सराहना करते हुए समाज के हर वर्ग से ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल द्वारा दिव्यांग बच्चों से संबंधित कई जमीनी समस्याओं को रेखांकित किया गया।

रिसोर्स सेंटर की जर्जर स्थिति, जिससे कई बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है।
• कई बच्चों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है, जिन्हें चिह्नित कर CSC, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह, सरपंच-सचिव के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के साथ 20 से अधिक दिव्यांग बच्चे, जिनके पास न तो प्रमाणपत्र हैं, न ही वे स्कूल या रिसोर्स सेंटर जा पा रहे हैं – उनके लिए शीघ्र समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

शिविर में आए बच्चों में कई ऐसे भी थे जिन्हें अब तक सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, जिनकी पूर्ति का आश्वासन जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल जी द्वारा दिया गया।
सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी, जो विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में व्यापक है, के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इस पर शीघ्र पहल करने की आवश्यकता जताई गई।
कु. आकृति अग्रवाल ने प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक विशेषता है। आवश्यकता है तो बस साथ, समझ और समर्थन की। समाज के सहयोग से ही आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होता है।आकृति अग्रवाल सामाजिक गतिविधियों में यथासंभव सहयोग करती हैं और सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करती हैं।

कार्यक्रम में, मण्डल अध्यक्ष दिनेश बारी जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा बंसल, राजेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र साहू,  राकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रवि महंत, चंद्रिका यादव,यतेंद्र पाण्डेय, सौरभ अग्रवाल,  राकेश साहू, सचिन बंसल, विक्रम सिंह, महेश्वर राजवाड़े, मुकेश ठाकुर, अभय वर्मा, सचिन बारी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष रवि अग्रवाल सहित
शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण,एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों के  अभिभावकगण कार्यक्रम में शामिल थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज