Surguja News Today

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मिंज

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मिंज

रुपेश गुप्ता —शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ख़लीबा और सरगवा में शाला उत्सव के कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

विधायक प्रबोध मिंज द्वारा नव प्रवेशी  छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर पाठ्य पुस्तक गणवेश व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

साथ ही नि:शुल्क सरस्वती साइकल वितरण किया गया

माँ के नाम एक पौधा के तहत विधायक द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया

शास.उ.मा.वि.खलिबा प्राचार्य के द्वारा अतिरिक्त कक्ष एवं बाउंड्री वॉल की मांग की गई  विद्यालयों में आ रही परेशानियों से माननीय विधायक को अवगत कराया विधायक द्वारा अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की गई एवं बाउंड्री बाल बनाने का आश्वासन भी दिया है।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी बच्चों के अभिभावक और विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज