Surguja News Today

बलरामपुर: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

बलरामपुर: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ – जिले के शंकरगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला दोहना गांव (हल्का नंबर 10) से जुड़ा है, जहां सीमांकन कार्य के एवज में पटवारी महेंद्र कुजूर द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

राजेश यादव, निवासी विनायकपुर, ने ACB को शिकायत दी थी कि पटवारी लंबे समय से सीमांकन का कार्य रोककर उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB अंबिकापुर ने कार्रवाई की योजना बनाई।

ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से राजेश यादव के माध्यम से बुधवार को पटवारी महेंद्र कुजूर को रिश्वत की राशि सौंपते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज