Surguja News Today

जमीन खरीदी में धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला BJP जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सहित 7 लोगों पर FIR का आदेश

 जमीन खरीदी में धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला!

1.75 करोड़ की जमीन मात्र 40 लाख में हड़पी
 BJP जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल सहित 7 लोगों पर FIR का आदेश अम्बिकापुर, सरगुजा

पूरा मामला:
सरगुजा जिले में दो अनपढ़ बहनों की पैतृक जमीन को धोखे से हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भगवानपुर की चंद्रमणी कुशवाहा और भैयाथान की कलावती कुशवाहा की 2.870 हेक्टेयर जमीन का एग्रीमेंट 1.75 करोड़ में हुआ था, लेकिन उन्हें केवल 40 लाख रुपये ही मिले।

इनके नाम शामिल

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया

कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल

एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह

अन्य: रविकांत सिंह, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, नीलेश सिंह

⚖️ CJM कोर्ट का आदेश:
सीजेएम सुमित कुमार हर्षयाना की अदालत ने मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ 2 सप्ताह में FIR दर्ज करने का सख्त आदेश दिया है।

 कैसे रची गई धोखाधड़ी की साजिश?
एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह ने बहनों को बहला-फुसलाकर कई एग्रीमेंट कराए, जिनमें चेक से भुगतान के झूठे वादे किए गए। 1.75 करोड़ की जमीन के बदले में कुल भुगतान लगभग 40 लाख रुपये ही किया गया।

राजनीतिक हलचल:
भाजपा और कांग्रेस दोनों के बड़े नेताओं के नाम सामने आने से सरगुजा में सियासी भूचाल आ गया है। आम जनता निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

पंकज श्रीवास्तव की शिकायत ने खोला पर्दाफाश
एक अन्य एग्रीमेंट में पंकज श्रीवास्तव के नाम का दुरुपयोग किया गया था, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इस घोटाले को उजागर किया।

यह मामला सिर्फ जमीन की धोखाधड़ी नहीं, बल्कि कमजोर तबके के शोषण की गहरी साजिश की तस्वीर है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज