
Leader Toppo is making every possible effort to develop Mainpat’s Tiger Point and natural water tourist spots
रूपेश गुप्ता– प्रदेश में मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है,
इसका मुख्य कारण यहां पर्यटन स्थल और वातावरण जो सैलानियों को अपनी ओर हमेशा आकर्षित करता रहा है,,
यहां पर्यटन की अपार संभावना दिखाई दे रही है,काफ़ी लोग यहाँ इन्वेस्ट भी कर रहे है।
मैनपाठ को पर्यटन के रूप में और आगे बढ़ाने के लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो कई योजना बना रहे हैं,,
सीतापुर विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियों को लेकर टाइगर प्वाइंट और उल्टा पानी पर्यटन स्थल पर पहुंचे जहा उनके द्वारा वहां को और विकसित करने के साथ व्यवस्थित कर आकर्षक बनाने के लिए अधिकारीयो के साथ योजना बनाया गया।
टाइगर प्वाइंट क्षेत्र का घेराव,
आकर्षक प्रवेश द्वार,गुलाब गार्डन,सुंदर सेड,बिजली ,पानी,दुकानें आदि बनाने के लिए सर्वे किया,साथ ही उल्टा पानी पर्यटन स्थल को भी विकसित
करने के लिए योजना बना रहे हैं।
इस विषय पर विधायक रामकुमार टोप्पो से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट को पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाना चाहते हैं,
उसी को लेकर काम कर रहे हैं,,
जो यहां के पर्यटन स्थल है टाइगर प्वाइंट,उल्टापानी सभी जगहों को सैलानियों की सुविधा के हिसाब से विकसित करेंगे ,,
आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों को और भी आकर्षित करेगा इस अवसर पर अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










