
Focus on crime control: Senior Superintendent of Police held a meeting in Surguja
क्राइम मीटिंग मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लंबित मामलो की, कि गई समीक्षा ।
:- बैठक मे अपराध मे कमी लाने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए गये दिशा निर्देश।
:- सुशासन तिहार 2025 कों लेकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु दिए गये सख्त दिशा निर्देश।
:- पुलिस टीम कों जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने दी गई हिदायत।
:- नशीले पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करो पर सख़्ती से कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित।
:- गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश पर पैनी नजर रखकर नये बदमाशों का नाम सूची मे जोड़ने हेतु दिए गये निर्देश।
:- थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑनलाइन रोजनामचा अपलोड करने किया गया निर्देशित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाक़क्ष मे जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत समस्त थाना /चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर थाना/चौकी छेत्र के क़ानून व्यवस्था की जानकारी ली गई, इसके पश्चात थाना/चौकी प्रभारियों से लंबित अपराध/लंबित शिकायत/लंबित मर्ग की जानकारी लेकर मामलो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, थाना छेत्र मे संदिग्धो एवं आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के दिशा निर्देश दिए गए, सभी थाना चौकी प्रभारियों कों सुशासन तिहार 2025 कों लेकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों कों जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने दी गई हिदायत दी गई, नशीले पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करो पर पुलिस टीम कों सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं, थाना चौकी छेत्र मे आपराधिक प्रकरणों मे शामिल गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश सहित आपराधिक गतिविधियों मे शामिल संदेहियो का डाटा संकलन कर पैनी नजर बनायें रखने के निर्देश दिए गए, नये बदमाशों का नाम सूची मे जोड़ने हेतु निर्देश दिए गये, सभी थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑनलाइन रोजनामचा अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, संपत्ति सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम कों त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण हेतु विधिसम्मत कार्यवाही कर अपराध के ग्राफ मे कमी लाने के निर्देश जारी किये गए।
समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी शामिल रहे।










