Surguja News Today

महापौर मंजूषा भगत के जन्मदिन पर गणपति धाम में हुआ भंडारे का आयोजन…

अंबिकापुर/ आज नगर निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के जन्मदिवस पर महामाया पहाड़ स्थित गणपति धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और महापौर के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर धाम में उपस्थित लोगों ने महापौर के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा नगर के विकास और जनकल्याण के प्रति महापौर के प्रयासों की सराहना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद स्वरूप शुभांगी बिहाड़े, प्रियंका चौबे और बबली नेताम के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान धाम में गणपति स्थापना समिति के संयोजक गोल्डी बिहाड़े ,समिति के संरक्षक हरमिंदर सिंह टिन्नी,राजेश सिंह, मनीष सिंह ,शैलेश सिंह, जितेंद्र सोनी, अजय सिंह ,शरद सिन्हा ,अनीश सिंह, अंशुल श्रीवास्तव ,अभिषेक श्रीवास्तव ,निशांत सिंह ,सानू कश्यप ,अमोघ कश्यप ,नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल ,अनुराग शुक्ला , संदीप यादव ,चंद्रमा सारथी, श्रीधर केशरी, भूरा ,गोलू सहित नगर निगम अंबिकापुर तथा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Author:

City reporter ambikapur

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज