
2 फरवरी 2025 को हुआ फ्री हेल्थ कैंप का सफल आयोजन ।
ये शिविर डॉ नुरुल हसन फिरदौसी के स्मृति में निःशुल्क रूप से ग्राम पंचायत बरगीडीह लुण्ड्रा में आयोजित किया जाता है।
376 लोगों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
175 महिला मरीज हुए लाभान्वित तो वही। पुरुष मरिज 201 की संख्या में हुए लाभान्वित
बीएमडी मशीन से हुई हड्डी की जांच जिसमें 79 लोगों की जांच की गई
बीएमडी मशीन एक ऐसी अत्याधुनिक मशीन है जिसमें हड्डी की मजबूती की जांच होती है जिसमें यह पता चलता है कि हड्डी कहीं अंदर से खोखला है या कितना कमजोर है या सामान्य है आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में या लैब में जांच कराते हैं तो इसकी फीस अमूमन ₹700 से ₹800 लगभग प्रति मरीज की होती है जो इस शिविर के माध्यम से 79 लोगों की निशुल्क हड्डी की जांच की गई।
ईसीजी के माध्यम से हृदय की जांच
ECG के माध्यम से 21 लोगों की हृदय की जांच की गई ह्रदय जांच के दौरान चार लोगों को हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित पाया गया जिन्हें आगामी निशुल्क रूप से इलाज के लिए डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल आमंत्रित किया गया है।
आंख की जांच भी हुई निःशुल्क
आंख की जांच के दौरान लगभग 50 से अधिक लोगों का नि शुल्क परीक्षण किया गया जिसमें 25 लोगों को चश्मे का नंबर मिला है जिन्हें निशुल्क रूप से चश्मे का वितरण किया जाएगा।
ब्लड शुगर डायबीटक की भी हुई जांच
ब्लड शुगर की मरीजों की 186 लोगों की जांच की गई जिसमें करीब 40 लोगों को डायबीटीज से ग्रसित पाया गया है जिनके आगे का ट्रीटमेंट निशुल्क रूप से डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल में किया जाएगा आगामी जांच के लिए ग्रसित लोगों को डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल में डॉक्टर फैजुल हसन फिरदौसी के द्वारा आमंत्रित किया गया है।

सर्जरी ऑपरेशन के मिले 6 मरिज
डॉ फैजुल हसन फिरदौसी ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 06 लोगों को सर्जरी ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित किया गया है। और इन छह लोगों का भी निशुल्क इलाज डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना की मदद से डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल की देखरेख में किया जाएगा आगामी इलाज के लिए 6 लोगों को सर्जरी ऑपरेशन के लिए डॉक्टर फैजुल हसन फिरदौसी ने डॉक्टर फिरदौसी हॉस्पिटल में आमंत्रित किया है

कान की भी हुई जांच
श्रवण दोष से मिली मुक्ति (मरीज अब सुन सकेगा दूसरों की आवाज) शिविर में मिला नि शुल्क मशीन
शिविर में कान के मरीजों की भी निशुल्क जांच की गई कान के जांच के दौरान 21 लोगों को के कान का जांच किया गया जिसमें से एक मरीज जिसे कुछ भी सुनाई नहीं देता था उन मरीज को डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता के द्वारा शिविर में निशुल्क मशीन वितरण किया गया एक मशीन की कीमत लगभग ₹25000 होती है लेकिन शिविर के माध्यम से मरीज को निशुल्क रूप से मशीन का वितरण किया गया जिससे मरीज को सीधा लाभ पहुंचा और अब उन्हें दूसरों की आवाज उनके कानों तक पहुंचने लगी है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









