
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशीयों ने आज नामांकन रैली के साथ नामांकन दाखिल किया इसी कड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मैनपाट श्री राम यादव कि धर्मपत्नी यशोदा श्रीराम यादव ने चुनावी शंखनाद का ऐलान कर नामांकन रैली निकाल समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया आपको बता दें भाजपा प्रत्याशी यशोदा श्रीराम यादव ने जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 हेतु आज़ जनपद मुख्यालय नर्मदापुर में नामांकन दाखिल कर दिया है,
यशोदा श्रीराम यादव कि नामांकन रैली कमलेश्वरपुर दुर्गा मंदिर से शुरू हुई जहां उन्होंने मां दुर्गे के समक्ष माथा टेक आशिर्वाद लिया इसके बाद उनका काफिला नर्मदापुर में रूका लेकिन सबसे बड़ी बात उनके नामांकन रैली में हजारों कि संख्या में समर्थकों का हुजुम देखने लायक रहा
वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जनता जनार्दन इस बार भाजपा प्रत्याशी यशोदा श्रीराम यादव को भरपूर समर्थन दे रही है ऐसे में नामांकन रैली निकाल चुनावी शंखनाद का हमने ऐलान किया है और निश्चित ही आने वाले समय में जनपद सदस्य सीट 04 को जीतकर भाजपा का ढोल जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 कमलेश्वरपुर लुरैना पथराई में बजेगा और विकास कि धारा गांव गांव में पहुंचेगी मैं समर्थकों का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर मेरे नामांकन रैली में शामिल होकर मुझे आशिर्वाद दिया
अब देखना होगा कि इस जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 में आख़िर कौन परचम लहराऐगा।।
Author: Ramjaan Khan









