
छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग चुनाव की तिथि का ऐलान कर सकता है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के लोगों में चुनावी टिकट को लेकर होड़ लगा हुआ है, ऐसे में सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद क्षेत्र में राजनीतिक पारा हाई होता हुआ नज़र आ रहा है, लोग अपने अपने चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में ग्राम पंचायत सपनादर सरपंच पद को लेकर ग्रामीणों ने बदलाव के नारे के साथ योग्य मिलनसार इमानदार महिला प्रत्याशी के तौर पर बनियासो मांझी को चुनाव लडने के लिए समर्थन कर गांव में चुनावी बिगुल बजा दिया है बनियासो मांझी ग्राम सपनादर कि रहने वाली पढ़ी लिखी महिला है और भाजपा समर्थित प्रत्याशी है ,ग्राम पंचायत सपनादर सरपंच सीट अनुसुचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं,इस सीट में इस बार नए चेहरे को मौका देकर गांव कि जानता बदलाव के नारे लगा रही है और बदलाव चाहती है बहरहाल अब देखना होगा कि इस महिला सरपंच सीट पर आखिर कौन कब्जा जमा पाता है,,,।।।
Author: Ramjaan Khan









