Surguja News Today

CG CRIME : हाईकोर्ट के जजों के साथ ऑनलाइन ठगी, महाकुंभ में रूम बुकिंग के नाम पर ठगों ने लगाया तगड़ा चूना

Bilaspur- हाईकोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रूम बुकिंग के नाम पर ठगों ने उन्हें चूना लगाया है. चकरभाठा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, एडिशनल एजी सुनील काले और डिप्टी एजी विनय पाण्डेय ठगी के शिकार हुए हैं. डिप्टी एजी के पीए ने चकरभाठा थाने में ठगी की सूचना दी है. इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. चकरभाठा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज