Surguja News Today

BIG BREAKING- 2900 बी एड शिक्षक उतरे सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर कर रहे पैदल पद यात्रा

15 माह से बस्तर, सरगुजा जैसे सुदूर अंचलों में सेवा दे रहे बीएड योग्यता धारी युवा होने जा रहे बेरोजगार।


सेवा सुरक्षा के लिए आज से सरगुजा से अनुयय यात्रा के रूप में पैदल चलकर मांग रहे साय सरकार से न्याय
सेवा सुरक्षा के लिए संघर्षरत युवा आज से सड़क पर।

अम्बिकापुर – बस्तर,सरगुजा सम्भाग के सुदूर अंचलों में सेवाएं दे रहे 2900 निर्दोष बीएड योग्यता धारी युवा अब बेरोजगार होने जा रहे हैं। नीतिनिर्माताओं की चूक से केवल 2900 युवा ही नही बल्कि इनके परिवार के 15000 सदस्य भी प्रभावित होंगे। जिसका सीधा असर वर्तमान सरकार पर आने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में पड़ने की आशंका है।

आज से सड़कों पर ये युवा


अपने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के बाद शासन को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए सरगुजा सम्भाग के लगभग 1200 सहायक शिक्षक आज शनिवार को *अनुनय यात्रा* के तहत अम्बिकापुर से रायपुर तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर रहे हैं, जिसके लिए प्रशासन द्वारा अनुमति ली गई है। इस पद यात्रा के समर्थन हेतु सभी शिक्षक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।


मुख्यमंत्री से कर रहे हैं ये माँग।

माननीय साय जी  से निवेदन है कि हम उत्पीड़ितों की मानसिक दशा, आजीविका संकट तथा सामाजिक प्रतिष्ठा पर पहुँचे आघात को संज्ञान में लेकर विधिक तथा प्रशासनिक युक्तियों से हम निर्दोष सहायक शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने का प्रयास करें।

हो रहे बेरोजगार।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज