डबल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार कर लाया गया सूरजपुर

डबल मर्डर के आरोपी को लाया गया सूरजपुर
सूरजपुर :–प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी-बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को मंगलवार को अंबिकापुर से झारखंड आने के दौरान बस से बलरामपुर में वहां की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सूरजपुर पुलिस को शाम को सौंप दिया गया। इसके मद्देनजर देर शाम को कोतवाली थाने व आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थाने व बाहर सडक़ पर की गई है।गौरतलब है कि आरोपी प्रधान आरक्षक की पत्नी मेहू फैज व बेटी आलिया शेख की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सूरजपुर लाने के बाद उसे पुलिस द्वारा कहां रखा गया है। आरोपी के अलावा कुछ और संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में आरोपी के साथ उसके कुछ और सहयोगी भी हो सकते हैं।


इधर इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेसियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। इससे पूर्व कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से भी मुलाकात कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इधर नपा प्रशासन द्वारा आरोपी के मानपुर स्थित गोदाम को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम पर जल्द बुलडोजर चल सकता है। अशोक कुमार साहू के नाम से जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि मानपुर में निकाय से बिना अनुज्ञा के ही भवन का निर्माण किया गया है जो नगरपालिका अधिनियम का उल्लंघन है।


इसके मद्देनजर उस अवैध भवन को जल्द तोडऩे का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज