
बतौली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बड़ी लापरवाही अंधेरे में चल रहा भर्ती मरीज का इलाज
बतौली सरगुजा जिले में स्वास्थ के प्रति आम लोगों का शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने की कोशिश की जा रही है लेकिन बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की जिंदगी दांव में लगा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है पिछले चार दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों का इलाज अंधेरे में चल रहा है मरीजों के प्रति अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है
गौरतलब है की बतौली मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन मरीजों को परेशान होते देखा जा सकता है मरीजों को इलाज करवाने भी मस्कत करनी पड़ती है जबकि कोई भी दुर्घटना के छोटे मामले आने पर भी जिला अस्पताल मरीज को रिफर कर दिया जाता है

अस्पताल प्रबंधन की अड़ियल रवैया का ही नतीजा है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज को अंधेरे में रात गुजरना पड़ रहा है बड़ी विडंबना की बात है की लाखो की राशि अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल को सुंदर और सजावट में खर्च की गई है लेकिन मरीजों के जिंदगी के साथ ही खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है की मोबाइल के सहारे ड्यूटीरत महिला स्टाप को मरीज का इलाज करना पड़ रहा है अस्पताल प्रबंधन को बिजली गुल की जानकारी देने के बावजूद सुधार हेतु अब तक कोई पहल नहीं किया गया है मामला बहुत ही गंभीर है की जब बतौली के मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ऐसी स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की क्या स्थिति होगी विचारणीय है।
अस्पताल में भर्ती मरीज चीथन दास/ खरशुदास 45 वर्ष,अपनी बेटी कंचन के साथ भर्ती है जो बताए की शाम होते ही वार्ड में अंधेरा छा गया जिससे मजबूरी में रहना पड़ रहा है इसके अलावा अन्य बीमारी से पीड़ित 15 मरीज अपने परिजनों के संग रात को अंधेरे में वार्ड में रहना पड़ रहा है
अस्पताल में नही है साफ सफाई
महिला वार्ड के बगल में स्थित शौचालय की दुर्गंध भी मरीजों को परेशान कर रखा है जिसके दुर्गंध से मरीज और बीमार हो जा रहा है जिन्हे मजबूरी में उसी शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है।
इस संबंध में एसडीएम रवि राही ने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निरीक्षण पश्चात लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









