उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गणपति धाम में गणपति जी के दर्शन कर प्रदेश और जिले के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गणपति धाम में गणपति जी के दर्शन कर प्रदेश और जिले के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बुधवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने यहां अम्बिकापुर के मां महामाया पहाड़ स्थित गणपति धाम में गणपति जी का दर्शन किया तथा महाआरती में शामिल होकर प्रदेश तथा जिले के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज