Surguja News Today

संदीप लकड़ा हत्या कांड-2 करोड़ मुआवजा राशि और मृतक की पत्नि को शासकीय नौकरी देने की मांग-पुर्व मंत्री अमरजीत भगत

विशेष संवाददाता रूपेश गुप्ता– सीतापुर-बेलजोरा निवासी संदीप लकड़ा हत्या कांड को लेकर सर्व आदिवासी समाज की मांग के समर्थन में आज ब्लाक कांग्रेस ने अपना समर्थन लेते हुए सभी मांगो को जल्द पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एस डी एम सीतापुर को सौप कर जल्द से जल्द फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ सर्व आदिवासी समाज के मांगो के अनुसार 2 करोड़ मुआवजा राशि और मृतक की पत्नि को शासकीय नोकरी देने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी किये और कहा गया कि जल्द कार्यवाही नही होगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा अगर सही समय पर पुलिस कार्यवाही करती तो आज अपराधी पुलिस के गिरप्त में होता।

एस डी एम रवि राही ने कहा कि पुलिस की टीम आरोपी कीप पताशाजी करने में जुटी है और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है शासन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि 8लाख पचास हजार दिया जाना है जिसका चेक मेरे पास है और परिजनों से लगातार संपर्क कर मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निवेदन किया जा रहा है।ताकि परिजनों को मुआवजा राशी दी जा सके।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज