Surguja News Today

IG सरगुजा ने  सीतापुर थाना प्रभारी साहित आरक्षक को किया निलंबित

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सीतापुर थाना प्रभारी साहित आरक्षक को किया निलंबित

कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सीतापुर थाने में तत्कालीन पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान में पदस्थ आरक्षक के विरुद्ध की गई निलंबन की सख्त कार्यवाही।

थाना सीतापुर अंतर्गत गुम इंसान 33/24 की विवेचना में गंभीर लापरवाही किये जाने पर तात्कालीन रूप से थाना सीतापुर में पदस्थ उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय एवं थाना सीतापुर में वर्तमान में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत द्वारा प्रकरण में संदिग्ध आचरण का प्रदर्शन किया जाना पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रकरण में गंभीर लापरवाही किया जाना पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई हैं, उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय वर्तमान तैनाती जिला कोरिया कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जिला कोरिया एवं आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत थाना सीतापुर जिला सरगुजा कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अम्बिकापुर सम्बद्ध किया गया हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज