Surguja News Today

Mainpaat murder- राज मिस्त्री संदीप लकड़ा की जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाये जा रहे पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे मिली लाश ठेकेदार सहित 2 आरोपी  फरार

मैनपाट – राज मिस्त्री संदीप लकड़ा की जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाये जा रहे पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे मिली लाश

चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य ठेकेदार सहित 2 आरोपी की फरार है

रमजान खान मैनपाट– सरगुजा जिले के सीतापुर के बेलजोरा के रहने वाले राज मिस्त्री संदीप लकड़ा की लाश जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाठ के लुरैना में बनाये जा रहे फाउंडेशन के नीचे पुलिस ने शव को बरामद किया है। इस पूरे हत्या के मामले में ठेकेदार सहित 6 आरोपी शामिल है। जिसमे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वही दो मुख्य आरोपी फरार है।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलजोरा के रहने वाले संदीप लकड़ा 7 जून से लापता था। जिसकी शिकायत थाने में पत्नी परिजनों के साथ दर्ज करने पहुँची हुई थी। लेकिन सीतापुर पुलिस के द्वारा टालटोल करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था। इसके बाद परिजनों ने आदिवासी समाज के साथ थाने का देर रात तक घेराव किया। तब कहीं एफआईआर दर्ज किया गया। लेकिन पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिसका आरोप परिजनों और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने लगाया है।
_इधर पुलिस ने पूरे मामले को लेकर बताया कि साइबर सेल की मदद से इस पूरी घटना को सुलझाने में सफलता मिली है। जिस तरह से चार आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस जब थाने लेकर आई और कड़ाई से पूछताछ की गई। तब आरोपियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे गड्ढे के अंदर युवक को दफना दिया गया है। इस आधार पर पुलिस ने आज खुदाई शुरू की। जिसमें 6 घंटे तक चली खुदाई में युवक का शव बरामद किया गया। जिसमें चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुख्य ठेकेदार सहित 2 आरोपी की फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

_गौरतलब है कि इस पूरी घटना की साजिश रचने वाले मुख्य दो आरोपी फरार है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज