Surguja News Today

चपले मंडल के कुर्रूभाटा शक्ति केंद्र का भाजपा की सदस्यता अभियान का बैठक ग्राम पंचायत नहरपाली में सम्पन हुआ

चपले मंडल के कुर्रूभाटा शक्ति केंद्र का भाजपा की सदस्यता अभियान का बैठक ग्राम पंचायत नहरपाली में सम्पन हुआ
सितंबर माह से भारतीय जनता पार्टी अपनी सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई है, जिसे लेकर जिला और मण्डल एवम बूथ स्तर पर जोर शोर की तैयारी चल रही है इसी कड़ी में आज  कुर्रूभाटा शक्ति केंद्र की बैठक ग्राम पंचायत नहरपाली में रखी गई थी जिसमे सदस्यता अभियान के चपले मंडल प्रभारी श्री राकेश दर्शन जी एवं सह मंडल प्रभारी श्री छोटे लाल पटेल जी के द्वारा मतदान केंद्र के प्रभारी एवं कार्यकर्ता को बताया गया की 2 सितंबर को केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में जारी नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना है

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है पिछले दौर में हमने देश भर में दस करोड़ लोगो को  सदस्यता दिला कर कीर्तिमान स्थापित किए  सदस्यता अभियान बूथों को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है जिसकी परिणीति हम पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में परिणाम के रूप में देख चुके हैं लोगो को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता दिलाने हमे मिल जुल कर काम करना होगा जो पौधे हमारे पूर्वजों ने रोपे हैं उसने आज वह विशाल वट वृक्ष का रूप ले लिया है हमारे विचार परिवार के पितृ पुरुषों की तपस्या को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े सफलता सुनिश्चित है इस बैठक में एवन बंजारा, भोलेशंकर राठिया, संतोष पटेल , टेकलाल पटेल, दिगम्बर पटेल, गंगाराम जी, राजू राठिया एवं अन्य ग्रामीण सदस्य उपस्थित होकर बैठक को सम्पन किए |

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज