Surguja News Today

SITAPUR-अनिमियता पर प्रचार्य को निलंबित करने की अनुशंसा !

सीतापुर विधायक निरीक्षण में पहुचे स्वामी आत्मानंद स्कूल राजापुर जहाँ भारी अनिमियता के कारण प्रचार्य को निलंबित करने की अनुशंसा

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अपने विधानसभा क्षेत्र के राजापुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे,!
स्कूल के बाहर से ही अनियमितता पाई गई,अंदर, निरीक्षण में उनको भरी अव्यवस्था  का माहौल देखने को मिला, दीवारों पर गुटखा खाकर थूके के निशान देखने को मिले, स्कूल के फंड में पर्याप्त राशि होने के बावजूद भी
स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधार नहीं किया जा रहा
जिसको देखकर  विधायक काफी नाराज हुए,
उन्होंने स्कूल की अव्यवस्था को देखते हुए प्राचार्य यागिक कुमार की लापरवाही पर उनको तत्काल प्रभाव से मुक्त करने की अनुशंसा की गई हैं।
शिक्षा के स्तर को छेत्र में बढ़ाने  के लिए विधायक रामकुमार टोप्पो  द्वारा लगातार अपने विधानसभा छेत्र के स्कूलों में बैठक कर बच्चों के साथ टीचरो से समन्वय बना कर शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए कार्य  किया जा रहा है।

इस कार्यवाही से शिक्षा विभाग में हड़कंप ।

विधायक रामकुमार टोप्पो से इस कार्यवाही पर चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के स्तर को आगे लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है पर कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से अभिभावक शासकीय स्कूलों से दूरी बना रहे पर मेरे विधानसभा में शिक्षकों की मनमानी नही चलेगी और लगातार इस तरह की कार्यवाही की जायेगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज