
तात्कालीन जेडी मरकाम के खिलाफ विभागीय जांच/164 शिक्षकों को शासकीय गवाह के रूप में बयान देने के लिए आज 29 अगस्त को जेडी आफिस दुर्ग का बुलावा
दुर्ग (सरगुजा न्यूज टुडे/सतीश पारख)– दुर्ग संभाग के तात्कालीन जेडी शिक्षा विभाग मरकाम के खिलाफ विभागीय जांच हेतु दुर्ग संभाग के 164 शिक्षको को आज 29 अगस्त को दुर्ग जेडी आफिस बुलावा हुआ है ।इस आशय के आदेश वर्तमान पदस्थ जेडी के के शुक्ला ने जारी कर सभी को कल निर्धारित समय में बुलाया है ताकि मामले को लेकर सभी का बयान कलमबद्ध किया जा सके।
जानकारी अनुसार तात्कालीन जेडी गिरधर मरकाम जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं दुर्ग संभाग जेडी के पद पर दुर्ग सम्भागीय कार्यालय में पदस्थ थे ।इनके कार्यकाल के अंतिम कुछ महीनों पूर्व ही सहायक शिक्षकों का वर्ग दो में प्रमोशन शासकीय विभागीय आदेश पर हुवा था । जिसमे दुर्ग संभाग में विभिन्न विषयों पर संभाग के सभी स्कूलों की सूची जहां सीटें खाली है उन्हे ऑनलाइन किया गया था ।
अचानक ही ऑनलाइन सूची में दिखाए गए खाली स्थानों के नाम गायब कर शिक्षको को पदस्थापना हेतु बुलाया गया था जिसमे गिनी चुनी खाली सीटों पर अपनी इच्छानुसार पदस्थापना हेतु आवेदन लिए गए थे और उन्हे उक्त स्कूलों पर प्रमोशन कर पदस्थापना दी गई थी किंतु अनेकों को दूर दराज पदस्थापना दे दी गई थी जिन्हे बाद में आर्थिक लेनदेन कर पास लाया गया था ऐसी शिकायतें शासन स्तर पर हुई थी ।यहां तक की पीड़ित शिक्षकों का चार चार महीनों का वेतन भी रोक देने की शिकायत हुई थी ।जिसे लेकर पूरे संभाग में प्रमोशन प्राप्त शिक्षकों में भारी आक्रोश था यहां तक की यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया । प्रमोशन में मनचाहा स्थान पाने के लिए पूरे दुर्ग संभाग भर से करोड़ों की वसूली की चर्चा थी जिसे लेकर शिक्षकों ने शिकायत भी की थी और मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है । अब उक्त मामले की जांच हेतु वर्तमान पदस्थ जेडी के के शुक्ला ने 164 शिक्षकों को सूचित कर कल 29 अगस्त को बयान हेतु बुलाया गया है ।








Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









