
सीतापुर क्षेत्र के विधायक भाई को राखी बांधने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक होता है आज के दिन बहनें अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं, वही आज भाई-बहन का कुछ अनोखा रिश्ता देखने को मिला
आपको बता दें सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अपने विधानसभा क्षेत्र के लाडले भाई कहलाते हैं आज रक्षाबंधन के दिन सीतापुर के सांस्कृतिक भवन में सामुहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां क्षेत्र भर की बहने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को राखी बांधने के लिए आए हुए थे, जहां हजारों की संख्या में बहनों ने अपनी लाडले विधायक भाई को राखी बांधा, यह राखी बांधने का सिलसिला चुनाव समय से ही चल रहा है जब विधायक चुनाव प्रचार के निकलते थे तब उन्हें क्षेत्र की बहने राखी बांधा करती थी चुनाव के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो को लगभग दस हजार बहनों ने राखी बांधा था, वही सिलसिला आज देखने को मिला की क्षेत्र की बहने अपने विधायक भाई रामकुमार टोप्पो को राखी बांधने के लिए हजारों की भीड़ उमड पड़ी, वही विधायक रामकुमार टोप्पो ने राखी बांधने आए सभी बहनों को चंदन का पौधा भेंट देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अपने क्षेत्र के हजारों बहनों के लाडले भाई हैं,उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हजारों बहनें कतार में खड़े हो कर बारी बारी से उनको रखी बांध रहें थे,,
वही विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया, कि आज विधायक बनने के बाद पहली बार क्षेत्र के हजारों बहनों ने राखी बांधकर मुझे शुभकामनाएं दी है, हमारी कलाई 13 साल सुनी थी जो आज एक साथ राखी से भर रही है और हमें सीतापुर लाने में भी बहनों की अहम भूमिका है,,










