Surguja News Today

Sukma: पत्रकारों को गांजा प्रकरण में फंसाने का मामला, एसपी ने TI को किया निलंबित, एफआईआर भी दर्ज पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने वाले सावधान

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने वाले सावधान ! रेत तस्करी की न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार की कार में गांजा रखकर फंसाने वाले TI को SP ने किया सस्पेंड ,गिरफ्तार,कोर्ट ने भेजा जेल ….

रायपुर –सुकमा पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखने की साजिश रचने वाले टीआई की छुट्टी हो गयी है। राज्यभर में पत्रकारों के तीखे विरोध के बीच सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने तत्काल टीआई को सस्पेंड कर दियाहै। वहीं टीआई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के चार पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखकर उन्हें फंसाने का एक मामला सामने आया था। इस मामले में एक सीसीटीवी भी सामने आया था, जिसमें साजिश की आशंका जतायी जा रही थी। इस मामले में रायपुर में भी पत्रकारों ने तीखा विरोध किया था, वहीं उप मुख्यमंत्री अरूण साव से मुलाकात कर विरोध जताया था।

वहीं बस्तर में भी पत्रकार लामबंद हो रहे थे। लिहाजा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। टीआई अजय सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कोर्ट में टीआई को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला ????
आपको बता दूं कि कोटा में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया है और यह रेत अवैध रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ओर जाना था बड़ी मात्रा में रेत जा भी चुका है लेकिन रेत की माफिया गिरी पर लगाम लगाने के लिए कुछ पत्रकार कोण्टा पहुंचे हुए थे जिन्हें साजिश के तहत फसाया गया और उनकी गाड़ी में गांजा रखा गया । पत्रकार बप्पी राय के भाई का कहना है की गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़ा गया और उसमें गांजा रखा गया इसके बाद सुनियोजित तरीके से आंध्र प्रदेश पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई कि कुछ लोग वहां में गांजा लेकर चिंतूर की ओर जा रहे हैं ।


जिला सुकमा के पत्रकार श्री राजेन्द्र पीसा एवं अन्य पत्रकार साथीगण द्वारा पुलिस अधीक्षक सुकमा को प्रेषित किये गये ज्ञापन की प्रारंभिक  जांच के प्रकाश में आई तथ्यों के आधार पर तत्कालिन थाना प्रभारी कोन्टा अजय सोनकर द्वारा अनाधिकृत रूप से आर.एस.एन.लॉज कोन्टा की सीसीटीव्ही फुटेज़ डीव्हीआर को अपने कब्जे में लेने के विधि विरूद्ध कृत्य के संदर्भ में उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 324, 331 (2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही के दौरान निरीक्षक अजय सोनकर को गिरफ्तार की जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल की जा रही है। निरीक्षक अजय सोनकर द्वारा की गई अपराधिक कृत्यों एवं संदिग्ध आचरण हेतु इन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित की जाकर विभागीय जांच की कार्यवाही की जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज