आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “”हर घर तिरंगा कार्यक्रम”में आज खंड शिक्षा कार्यालय के द्वारा निकाला गया साइकल रैली

आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “”हर घर तिरंगा कार्यक्रम”में आज खंड शिक्षा कार्यालय के द्वारा निकाला गया  साइकल रैली
आलमीन अहमद आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “”हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के तहत विकासखंड सीतापुर में खंड शिक्षा कार्यालय द्वारा जय स्तम्भ चौक से  तिरंगा साइकल रैली का आयोजन किया गया,रैली में जनपद उपाध्यक्ष शैलेश बाबा, राजकुमार अग्रवाल , राजकुमार गुप्ता ,शसदानंद गुप्ता ,सीतापुर एसडीएम  रवि रही , विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश सिंह सेंगर , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश सोनी , थाना प्रभारी, पत्रकारगण, आम नागरिक,सभी शैक्षिक समन्वयक,विद्यालयों के शिक्षक /शिक्षिकाएं, एवं लगभग 800 छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे,सभी जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा छात्र /छात्राओं के साथ साइकल चला कर तिरंगा रैली में भाग लेते हुए 3 किलोमीटर नगर भ्रमण किया गया, रैली को सम्बोधित करते हुए शैलेश बाबा, राजकुमार अग्रवाल एवं राजकुमार गुप्ता  ने आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई व शुभकामनायें दी

गयी, नगरभ्रमण पश्चात जय स्तंभ चौक के पास रैली कार्यक्रम का समापन किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश सिंह सेंगर द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ही कल 14 अगस्त 2024 को विकासखंड स्तरीय सदभावना दौड़ में प्रातः 8 बजे जय स्तम्भ चौक सीतापुर में सम्मानित जनप्रतिनिधियों /अधिकारियों /पत्रकारबन्धुओ /नगरवासियो की गरिमामय उपस्थिति हेतु आव्हान किया गया l

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज