Skip to main content

Surguja News Today

Ambikapur राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय अब कलेक्टर परिसर में स्थित नवीन कम्पोजिट विल्डिंग (Annexe) में किया गया स्थानांनतरित ।

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर जो कि अब तक शिव मंदिर के पास, मल्टीपर्पज स्कूल के पीछे विगत कुछ वर्षों से संचालित किया जा रहा था जिसे आज दिनाक 09/08/2024 को भारतीय सांख्यिकी सेवा के श्री अल्ताफ हुसेन हाजी उप महानिदेशक (सयुक्त सचिव) के करकमलों द्वारा अंबिकापुर के जिला कार्यालय परिसर में स्थित नवीन कम्पोजिट विल्डिंग (Annexe) में स्थानांतरण किया गया ।                                         

अध्यक्षता करते हुए
श्री अल्ताफ हुसैन हाजी जी ने कहा की राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे.सं.प्र.) द्वारा देश में योजना एवं नीति निर्माण के उद्देश्य से आंकड़ों का संग्रहण किया जाता है। इन आंकड़ों के संग्रहण एवं निति निर्माण हेतु इनकी उपयोगिता  राज्य शासन कार्यालयों में निरंतर संपर्क समन्वयन की अवश्यकता होती है।  उन्होंने कहा कि   राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में संचालित होने से राज्य शासन के विभिन्न कार्यालयों में बेहतर समन्वय होगी  एवं भविष्य में  अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग समन्वय स्पापित होगा तथा जिससे नये आयाम हासिल करने हेतु अत्यधिक लाभ होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सी-पी-एस,मरकाम एवं कार्यालयाध्यक्ष श्री आर. के. श्रीवास्तव जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं भविष्य हेतु  शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में अम्बिकापुर के उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी श्री आलोक कुमार  सिंग, एवं वरिष्ठ अधिकारी श्री रंजीत पाल, आनंद सागर मिज , ओलिवर कुजूर  तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज