कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में किया औचक निरीक्षण

Youtube-@sntnews

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर  कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा गत सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में औचक निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के ओ.पी.डी, आई.पी.डी., वार्ड, लैब, फिजियोथेरेपी विभाग आदि का निरीक्षण कर संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

साथ ही अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार हेतु ओ.पी.डी. पंजीयन तथा दवा वितरण काउंटर के सामने बारिश से बचाव हेतु शेड निर्माण, पुराने शेड की मरम्मत, दवाओं की अस्पताल में पर्याप्त उपलब्धता, आवश्यकतानुसार टाईल्स कार्य तथा मरीजों को समय पर समुचित इलाज किये जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही परिसर में विद्युत व्यवस्था हेतु उचित प्रबंधन हेतु निर्देशित किया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज