
*बच्चों कि बेहतर शिक्षा के लिए पालक भी हो जागरूक माह में एक बार स्कूल का करें निरिक्षण*
सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में आज़ एकदिवसीय संकुल स्तरीय पालक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया गया
यह आयोजन मैनपाट के समस्त संकुलों में आयोजित हुआ
आपको बता दें कि संकुल केसरा में संकुल समन्वयक देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में कोई कमी न रह सके इसके लिए डीजटल मोबाइल ऐप के माध्यम से शिक्षा स्तर को मजबुती प्रदान करना साथ इस बैठक में शिक्षकों ने पालको को समझाइश दी कि बच्चों को रोजाना सुबह स्कूल भेजे बच्चा जब घर जाए शाम को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें वहीं जो बच्चा उत्कृष्ट श्रेणी में उनको लेकर भी संकुल समन्वयक देवेन्द्र पाण्डेय ने पालको को शिक्षा के सम्बंध में विभिन्न प्रकार कि जानकारी साझा कि साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना न्यौता भोज के बारे में भी बताया , खेलकूद भी पढ़ाई का एक अंग है होमवर्क रोजना करके बच्चों को भेजना तमाम छोटी-बड़ी गतिविधियों के बारे में आज़ पालक मेगा सम्मेलन में बताया गया साथ ही पालको ने भी शिक्षकों को अपनी बात साझा किया वहीं इस दौरान नायाब तहसीलदार संजय सारथी, व्याखयाता श्याम लाल चौहान ,जनपद सदस्य दुधनाथ यादव सरपंच,पंच संकुल केंद्र केसरा के समस्त शिक्षक व पालक उपस्थित रहे।।

Author: Ramjaan Khan









