Surguja News Today

गाज गिरने से मां बेटे की हुई मौत

बलरामपुर जिले के शारदापुर में गुरूवार दोपहर गाज गिरने से खेत में काम कर रहे मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को वाड्रफनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना त्रिकुंडा थानाक्षेत्र की है। वहीं वाड्रफनगर के बरतीकला में गाज गरने से आठ बकरियों एवं दो गायों की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के शारदापुर निवासी धनबसिया (62) एवं उसका पुत्र हिमाचल (27) दोपहर में खेतों में काम करने गए थे। दोनों खेत में काम कर रहे थे, उसकी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों एक ही छाते के नीचे खेत के मेड़ में बैठ गए।
गाज गिरने से दोनों झुलसे, मौत
बारिश के बीच में गाज गिरने से धनबसिया एवं हिमाचल गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें खेत में बेहोश पड़ा देखा तो दोनों को निजी वाहन से लेकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मां-बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वाड्रफनगर बीएमओ डा. शशांक गुप्ता ने बताया कि दोनों को जब तक अस्पताल लाया गया, दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को मर्च्युरी में रख दिया गया है। शुक्रवार को शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

10 मवेशियों की गई जान
वाड्रफनगर ब्लॉक के बरतीकला गांव में गाज गिरने से 8 बकरियों एवं दो गायों की मौत हो गई। बरती के इमलीडांड में दोपहर को गिरी गाज की चपेट में आकर पंचायत के सरपंच जालोधर जगते की पांच बकरियों एवं दो गायों की मौत हो गई।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज