Surguja News Today

अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन 2047“ का सरगुजा संभाग हेतु संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम

अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन /2047“ का सरगुजा संभाग हेतु संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम

संभाग के समस्त जिलों से युवा, महिलाएं, किसान और प्रबुद्धजन बेहतर भविष्य हेतु अपने विचार करेंगे साझा
अम्बिकापुर – “अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन /2047“ का सरगुजा संभाग हेतु संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम 02 अगस्त को।
संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संभाग के समस्त जिलों से युवा, महिलाएं, किसान और प्रबुद्धजन शामिल होंगे और बेहतर भविष्य हेतु अपने विचार साझा करेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के  मंत्री श्री रामविचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता  सरगुजा लोकसभा के सांसद श्री चिंतामणी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल , लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज , सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो,भरतपुर- सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, कुसमी विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत , पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय , अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत सरगुजा उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।


संभागायुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र ने कार्यक्रम के अंतिम तैयारियों का लिया जायजा-
सरगुजा संभागायुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र ने गुरुवार को कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने
आवश्यक तैयारियां जैसे मंच पर बैठक व्यवस्था, वीआईपी, मीडिया, अधिकारियों और प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सरगुजा संभाग उपायुक्त श्री आर.के.खूंटे, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज