LUNDRA-कृषि विभाग और कृषि आदान सामग्री आपूर्तिकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

कृषि विभाग और कृषि आदान सामग्री आपूर्तिकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई सम्पन्न
अम्बिकापुर 27 जुलाई 2024 कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि पी एस दीवान के मार्गदर्शन में लुण्ड्रा जनपद पंचायत सभाकक्ष में जिला निरीक्षण दल के नोडल अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी कृषि और उर्वरक निरीक्षक के द्वारा  बैठक आयोजित की गई। दल द्वारा जिले में सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

जिले में खरीफ सीजन में किसानों के द्वारा लगातार खाद बीज और कीटनाशक के अधिक मूल्य की शिकायत के समाधान के लिए जिले के समस्त कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक बीज और कीटनाशी उपलब्ध हो, इसके संबंध में विभागीय नियम कायदे कानून की समस्त जानकारी कृषि सेवा केंद्र संचालनकर्ताओं को दी

। बैठक में सभी दुकानदारों को विक्रय मूल्य सूची, लाइसेंस को सही जगह पर अनिवार्यतः लगाना, सभी दुकानदारों को स्कंध पंजी का संधारण व निर्धारित मूल्य पर सामग्री का वितरण और निर्धारित प्रपत्र में बिल देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्तरीय जांच दल के नोडल अधिकारी ओंकार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि एम्ब्रोस टोप्पो सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज